QR Wedding Album & Gallery Kaise Banaye (फोटो सिलेक्शन और डाउनलोड गाइड)
आजकल इवेंट और शादियों में स्मार्ट फोटो शेयरिंग का चलन काफी बढ़ गया है। यदि आप जानना चाहते हैं कि QR Album kaise banaye, या इवेंट्स के लिए QR for event और शादियों के लिए QR wedding album का उपयोग करके क्लाइंट्स को सीधे फोटो कैसे डिलीवर करें और उनसे फोटो सिलेक्शन करवाएं, तो यह गाइड आपके लिए है।
स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश
क्लाइंट सिलेक्ट करके फोल्डर बनाएं
डैशबोर्ड के बाएँ हिस्से से अपने क्लाइंट का नाम सिलेक्ट करें। 'Photos' टैब में जाएँ और 'New Folder' बटन पर क्लिक करके जरूरत के मुताबिक फोल्डर बनाएं (जैसे: Haldi, Wedding, Reception) और Create दबाएं।
ओरिजिनल फोटोज अपलोड करें
बने हुए फोल्डर कार्ड पर क्लिक करें। अपलोड बॉक्स में जाकर या ड्रैग-एंड-ड्रॉप करके ओरिजिनल शादी के फोटोज अपलोड करें। सर्वर बैकग्राउंड में थंबनेल (low-res thumbnail) जनरेट कर देगा ताकि क्लाइंट का इंटरनेट खर्च बचे और लोडिंग तेज़ हो।
फोल्डर को क्लाइंट सिलेक्शन के लिए शेयर करें
वापस फोल्डर लिस्ट में आएं। जिस फोल्डर की फोटोज क्लाइंट को सिलेक्ट (स्टार) करने के लिए देनी हैं, उस पर राइट-क्लिक करें और 'Add to Selection' विकल्प चुनें। फोल्डर पर एक स्टार आइकन आ जाएगा, जिससे यह फोल्डर क्लाइंट को दिखाई देने लगेगा।
क्लाइंट गैलरी लिंक व्हाट्सएप पर शेयर करें
क्लाइंट का डायरेक्ट यूआरएल (e.g. localhost:3000/client_username) क्रेडेंशियल्स के साथ क्लाइंट को व्हाट्सएप पर भेजें। क्लाइंट अपने पोर्टल में लॉगिन करके फोटोज को ब्राउज़ कर सकते हैं और मनपसंद फोटोज पर बने स्टार बटन को क्लिक करके सिलेक्ट कर सकते हैं।
सिलेक्टेड फोटोज को ज़िप फाइल में डाउनलोड करें
जब क्लाइंट फोटो सिलेक्शन पूरा कर लें, तो अपने डैशबोर्ड में उस फोल्डर पर राइट-क्लिक करें और 'Download Selected Photos' विकल्प चुनें। बैकग्राउंड वर्कर काम शुरू कर देगा और पूरा होने पर आपको हेडर नोटिफिकेशन में एक हरा 'Download ZIP' बटन प्राप्त होगा। उस पर क्लिक करके आप केवल क्लाइंट द्वारा सिलेक्टेड फोटोज का ज़िप प्राप्त कर सकते हैं।
अपने क्लाइंट गैलरी का QR कोड डाउनलोड करके इवेंट वेन्यू पर स्टैंडी या कार्ड पर प्रिंट करें। शादी में आए मेहमान इसे स्कैन करके तुरंत इवेंट की डिजिटल फोटो गैलरी को अपने मोबाइल में खोल सकेंगे।
Albumya पर ओरिजिनल हाई-रेसोल्यूशन फोटो क्लाइंट को तब तक नहीं दिखती जब तक आप उन्हें डाउनलोड की अनुमति न दें। फोटो सिलेक्शन पैनल में क्लाइंट को केवल कंप्रेस्ड, वाटरमार्क वाले थंबनेल ही दिखाई देते हैं जिससे चोरी का खतरा ख़त्म हो जाता है।